भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास के सबसे सफल ऑफ स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह बड़े ही मस्तमौला अंदाज के हैं। उनका ये अंदाज तो हर कोई जानता है। अपने क्रिकेटिंग करियर में हरभजन सिंह ने मैदान के बाहर हो या मैदान के अंदर अपने इसी मस्ती भरे अंदाज से खूब सूर्खिया बटोरी हैं।

हरभजन सिंह एक बार फिर से दिखे मस्ती के मूड में
हरभजन सिंह ने क्रिकेट के मैदान में तो अपने इस अंदाज से हर किसी का मनोरंजन करवाने की कोशिश की अब जब भज्जी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं तो भी अपने मस्तमौला अंदाज को नहीं भूले हैं और अपने इसी व्यवहार से जहां मौका मिलता है वहां दूसरों का मनोरंजन करवाने से नहीं चूकते हैं।

कमेन्ट्री के दौरान अपने साथी डेविड लॉयड को सिखाया भांगड़ा
टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर रहे हरभजन सिंह ने अपने इसी अंदाज से एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच के दौरान कमेन्ट्री करते हुए भज्जी ने अपनी साथी कमेंटेटर डेविड लॉयड को अपना पंजाबी भांगड़ा डांस सिखाया।
When work becomes fun!
Taught @BumbleCricket a little bit of bhangra, as he showed off some bhangra skills in his own style! It was a great attempt, to say the least! Always a pleasure working with these gentlemen. Lot to learn from them! @SkyCricket pic.twitter.com/vFLpuzJ0vN
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 8, 2018
डेविड लॉयड ने भी भज्जी से सीखकर किया भांगड़ा
भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान डेविड लॉयड, हरभजन सिंह कमेन्ट्री करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। इस वीडियो में हरभजन सिंह अपने साथ बैठे अंग्रेजी कमेंटेटर डेविड लॉयड का भांगड़ा डांस सीखा रहे हैं। तो वहीं डेविड लॉयड ने भी बड़ी मस्ती के साथ भांगड़ा डांस करते नजर आए। इस दौरान हरभजन सिंह, डेविड लॉयड और वहां मौजूद एक और कमेंटेटर के बीच जमकर मजाक मस्ती चली।
.@BumbleCricket does Bhangra – with some help from @harbhajan_singh!
Join us for live coverage of day two of the fifth #EngvInd Test from 10am. D1 highlights: https://t.co/CRm6LBC6dz pic.twitter.com/uanlLK4thm
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) September 7, 2018
पहले दिन के खेल में इंग्लैंड मुश्किल में
आपको बता दें कि द ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज के पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 198 रनों के स्कोर पर ही अपने 7 विकेट खो दिए। इंग्लैंड के लिए इस मैच के बाद संन्यास ले रहे एलिस्टर कुक ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए तो भारत के लिए ईशांत शर्मा ने 3 सफलता हासिल की।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो-हरभजन सिंह ने कमेन्ट्री बॉक्स में किया भांगड़ा वीडियो हो रहा वायरल, देख नहीं रुकेगी आपकी भी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.

Taught