Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुक के संन्यास की घोषणा सुन भावुक हो गए जेम्स एंडरसन, कहा जो हूँ उन्ही की वजह से हूँ

जेम्स एंडरसन

दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार होने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि आज वो जो कुछ भी हैं उसमें एलिस्टर कुक का योगदान अहम रहा है. कुक के बिना यह सब कुछ कभी भी संभव नहीं था.

जेम्स एंडरसन ने इस बात का खुलासा कुक के संन्यास के घोषणा करने के बाद कहा. गौरतलब है कि भारत के खिलाफ कुक आखिरी बार टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. ऐसी इसलिए क्योंकि इस दिग्गज ने पहले ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी है.

कुक के संन्यास से जुड़े सवाल पूछे जाने पर इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि “आज मैं अगर अपने टीम का सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं, तो इसमें कुक का बहुत योगदान रहा है. इस इंसान से हम सबको बहुत कुछ सिखना चाहिए. मैं खुद इनसे सिखने की कोशिश करता हूं. कुक को मेहनत कर देख पूरे टीम को प्रेरणा मिलती है.”

उन्होंने आगे कहा कि “रविवार की शाम हमारे लिए थोड़ी तकलीफ भरी रही. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा एक साथी अब साथ छोड़ने जा रहा है.खैर यह हम सब के साथ होना नहीं जा है. हालांकि कुक को भुलाया सकता. इस खिलाड़ी ने हमें कई ऐसे खुशनुमा पल दिये हैं जो हमारे जेहन में रहेगा.”


वहीं इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि पांच मैचों की मौजूदा श्रृंखला में दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ जीत एशेज में आस्ट्रेलिया को हराने के बराबर है. बेलिस ने साथ ही सुझाव दिया कि वह शुक्रवार को लंदन में शुरू हो रहे अंतिम टेस्ट में अपनी टीम के साथ प्रयोग कर सकते हैं.

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की 60 रन की जीत के बाद बेलिस ने कहा, ‘यह आस्ट्रेलिया को एशेज में हराने के समान है. बेशक भारत की टीम काफी अच्छी है, नंबर एक टीम और उन्हें हराना काफी अच्छा अहसास है’. उन्होंने आगे कहा कि पांचवा टेस्ट कुक का आखिरी टेस्ट होगा ऐसे में हम उन्हें जीत के साथ विदा करना चाहेंगे.

The post कुक के संन्यास की घोषणा सुन भावुक हो गए जेम्स एंडरसन, कहा जो हूँ उन्ही की वजह से हूँ appeared first on SportzWiki Hindi.