डीआरएस की फुल फॉर्म डिसीजन रिव्यू सिस्टम है, लेकिन अब क्रिकेट जगत ने डीआरएस का एक और नाम रख दिया है. अब क्रिकेट प्रसंशको डीआरएस को ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ के नाम से भी जानते है.
डीआरएस का नाम धोनी रिव्यू सिस्टम इसलिए पड़ा है, क्योंकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का डीआरएस लेने में मामले में कोई सानी नहीं है. जब भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डीआरएस लेते है, तो वह 99% सही रहते है.
धोनी ने दिखाया डीआरएस का जलवा

बता दें, कि एमएस धोनी ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ़ सुपर-4 मे अपनी डीआरएस समझ का जलवा दिखाया हैं. दरअसल, भारतीय टीम की पारी का 8वां ओवर युज्वेंद्र चहल लेकर आ रहे थे.
चहल के इस ओवर की छठी गेंद पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक के पैट मे जाकर लगी. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफ़ी तेज अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया. इसके बाद एमएस धोनी ने अपनी शानदार डीआरएस की समझ दिखाते हुए कप्तान रोहित शर्मा से डीआरएस लेने के लिए कहा था.
जब भारतीय टीम ने डीआरएस लिया तो इमाम उल हक साफ़ तरीके से आउट पाए गए और इस तरह एमएस धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया, कि डीआरएस लेने मे उनका कोई सानी नहीं हैं.
यह भी पढ़े : विश्व कप शेड्यूल 2019
यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो
MS Dhoni review. pic.twitter.com/ERwSfWRzQA
— Khurram Siddiquee (@iamkhurrum12) September 23, 2018
आप इस वीडियो मे साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी शानदार डीआरएस की समझ दिखाते हुए भारतीय टीम को इमाम उल हक का विकेट दिला दिया.
इमाम उल हक अपनी पारी मे 20 गेंदो पर मात्र 10 रन ही बना पाए हैं. पाकिस्तान की शुरूआत इस मैच मे एकबार फिर ख़राब रही हैं और उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज मात्र 55 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए हैं.
The post वीडियो : एमएस धोनी ने एक फिर बताया, कि आख़िर क्यों कहते हैं उन्हें ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ appeared first on SportzWiki Hindi.