अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू चला रहे हैं. कुछ ही समय में वह दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में शुमार हो गए. मौजूदा समय में वनडे आईसीसी गेंदबाजी में नंबर 2 पर मौजूद हैं, जबकि टी-20 के नंबर गेंदबाज बने हुए हैं.
राशिद ने बताया अपनी खतरनाक गेंदबाजी का राज

राशिद खान ने वाह क्रिकेट से बातचीत के दौरान अपनी गेंदबाजी का राज खोलते हुए बताया कि ”मुझे लगता है मेरी जो स्पीड और क्वीक आर्म एक्शन है उससे बल्लेबाजों को समझने में मुश्किल होती है. दूसरे जो लेग स्पिनर के रिलीज पॉइंट हैं वो अलग-अलग हैं. जबकि मेरा रिलीज पॉइंट एक ही है. इसलिए बल्लेबाजो को गेंद पढ़ने में मुश्किल आती है.”
अफगानिस्तान टीम ने यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में शानदार प्रदर्शन दिखाया है. तीन मुकाबलों में टीम ने दो में जीत दर्ज की. जबकि सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मैच में हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान को अभी दो मैच और खेलने हैं. एक मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा, जबकि दूसरा भारत के साथ खेला जाएगा.

राशिद खान ने पाकिस्तान से मिली हार को लेकर कहा ”हमारे दो मैच बचे हैं. उसमें हम अच्छा करेंगे जैसे हमने पिछले दो मैच जीते थे. पिछले मैच(पाकिस्तान के खिलाफ) में हमें हार मिली. लेकिन सभी लड़कों ने काफी अच्छा खेला, अपनी प्रतिभा दिखाई. हार-जीत खेल का हिस्सा है. हमने अपना 100 प्रतिशत मैदान पर दिया.”
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लुफ्त राशिद खान भी उठाते हैं. साथ ही उनका कहना है कि वह इससे सीखते भी हैं कि ऐसे दबाव में कैसे खेलना है. उन्होंने कहा
”हाँ, मैं मैच देखता हूँ. एक कांटेदार मैच होता है. इससे हम बहुत कुछ सीखते हैं. दोनों टीमों के उपर काफी दबाव रहता है. इससे पता चलता है कि हमें उस परिस्थिति मैं कैसे खेलना है”
The post भारत-पाक मैच पर राशिद खान ने व्यक्त की प्रतिक्रिया, कहा इस वजह से मैं भी देखता हूँ हर मैच appeared first on SportzWiki Hindi.