पाकिस्तानी ऑल राउंडर क्रिकेटर शोएब मलिक ने एशिया कप से ठीक पहले अपना लुक बदल लिया है. ऐसा उन्होंने अपनी बेगम यानि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के कहने पर किया. शोएब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह लुक बदलते हुए दिखाई देर रहे हैं.
‘बेगम जो बोले वो राईट’
शोएब ने शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इसके साथ शोएब ने लिखा ”बेगम जो बोले वो राईट. ये लुक आपके लिए है सानिया मिर्ज़ा और इस वीडियो के अंत में आपके लिए एक छोटा सा सर्पराइज है”
Begum jo bole woh right! This look is for you @MirzaSania and a surprise at the end for the little one. #summerlook #breakthebeard #asiacup pic.twitter.com/1HBRVB3kaq
— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) September 15, 2018
सानिया बनने वाली हैं मां
सानिया मिर्ज़ा प्रेगनेंट हैं और वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक पायजामा पार्टी की थी. जिसकी कुछ तस्वीरें और फोटो सोशल मीडिया पर साझा की. इस पार्टी में शोएब मलिक शामिल नहीं हो पाए थे. सानिया और शोएब की शादी 2010 में हुई थी.
एशिया कप शुरु होने से पहले मिले धोनी से
एक दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. जिसमें शोएब धोनी से मिलते हुए दिखाई दिए. प्रैक्टिस के दौरान शोएब मलिक भारतीय कैम्प में आए और उन्होंने धोनी से हाथ मिलाया. इस दौरान दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच हंसते हुए बातचीत हुई.

एशिया कप में पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच 16 सितंबर को हांगकांग के साथ खेलने वाली है. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 18 सितंबर को हांगकांग के साथ खेलेगी. जबकि 19 मैच को भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ेंगी.
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के नौ सदस्य दुबई पहुंच चुके हैं वहीं बाकी खिलाड़ी 16 तारीख को दुबई पहुंचेगे. देर से पहुंचने वाले वे खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे. विराट कोहली को आराम दिया गया है. एशिया कप का पहला मैच 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा.
The post वीडियो : बेगम सानिया मिर्ज़ा के लिए शोएब मलिक ने बदला लुक, वीडियो पोस्ट कर दिया सरप्राइज appeared first on SportzWiki Hindi.