खेल डेस्क। भले ही टीम इंडिया ने चौथे मैच में मिली हार के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज गंवा दी हो, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभी भी अपने प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने चौथे टेस्ट में 46 और 58 रन की पारियां खेली। इसकी बदौलत उन्होंने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 937 रेटिंग अंक हासिल किए। विराट कोहली अभी चार टेस्ट मैचों में 544 रन बना चुके हैं। चौथे टेस्ट मैच में 132 रन की नाबाद पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर हैं।
सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ करने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर पर लगा छह माह का प्रतिबंध
वहीं गेंदबाजों की बात की जाए तो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शीर्ष 20 में वापसी की है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर शमी ने तीन पायदान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अन्य भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 25वें और जसप्रीत बुमराह 37वें स्थान पर काबिज हैं।
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन चौथे टेस्ट मैच में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मैच में उन्होंने 78 और 46 रन की मैच विजयी पारियां खेली थी।
ये रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने ऋषभ पंत
चौथे मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज मोइन अली गेंदबाजों की रैंकिंग में 33वें स्थान पर पहुंच गए। इस प्रदर्शन के साथ ही ऑफ स्पिनर मोइन ने आईसीसी रैंकिंग में 66 अंक हासिल किए। गौरतलब है कि चौथे टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है।