महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम जो क्रिकेट की दुनिया में फिनिशर के नाम से मशहूर है. वह अक्सर मैच को बाउंड्री लगाकर ख़त्म करना पसंद करते हैं. मगर शुक्रवार को हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धोनी वह विनिंग शॉट नहीं लगा सकते और कैच आउट हो गए.
शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का सुपर फॉर का मुकाबला खेला गया. जिसमें रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन से भारत ने आसान जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में ऑल आउट होकर 173 रन बनाए. जिसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर 37वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

कप्तान रोहित शर्मा 83 रन बनाकर और दिनेश कार्तिक 1 रन बनाकर नाबाद रहे. शिखर धवन ने 40 रन बनाए. जबकि अम्बाती रायडू 13 रन बनाकर आउट हुए. धोनी ने 33 रनों की पारी खेली.
धोनी नहीं लगा सके विनिंग शॉट
महेंद्र सिंह धोनी जब आउट हुए तो भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 रनों की ज़रूरत थी. पारी का 36वां ओवर कर रहे मशरफे की गेंद पर धोनी ने बड़ा शॉट खेलकर मैच को खत्म करने की कोशिश की. लेकिन जो धोनी कभी भी जीत के करीब आसानी से अपना विकेट नहीं गंवाते वो जीत के करीब पहुंचकर अपना विकेट देकर चले गए.
धोनी के आउट होने पर क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों के हावभाव देखने लायक थे. जीत भारत की झोली में थी. पर फैन्स को सबसे ज्यादा निराशा धोनी के आउट होने पर हुई. वहीं अगर धोनी नाबाद लौटते तो उनका मनोबल भी ऊँचा रहता है.

भारतीय टीम अब अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 सितंबर को खेलेगी. इससे पहले 19 सितंबर को ग्रुप स्टेज का एक मुकाबला भारत और पाक के बीच हो चुका है. जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत ने अभी तक एशिया कप में तीन मैच खेले हैं. जिसमें तीनों में जीत दर्ज की.
यहां देखें धोनी के विकेट का वीडियो
— Gentlemen's Game (@DRVcricket) September 21, 2018
The post वीडियो : छक्का लगाकर भारत को जीताना चाहते थे धोनी, लेकिन जब चूके तो हुआ कुछ ऐसा छा गया स्टेडियम में सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.