इंटनरेट डेस्क। कल भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला में 118 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। इस पारी में केएल राहुल ने 224 गेंदों पर 149 रन बनाये उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं पंत ने 146 गेंदों पर 114 रन की शानदार पारी खेली। पंत ने 5 चौके और चार छक्के लगाए थे। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार शतक के बाद भारत इस सीरिज का अतिंम मैच नही जीत पाया। लेकिन भारत इस सीरिज की हाल ही बाद भी भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिग में शीर्ष स्थान पर बरकार है लेकिन इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 4-1 की जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इंग्लैंड ने जीत के साथ एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई दी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए थे। इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया 292 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के अनुसार 40 रनों की बढ़त मिली थी । दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 423 रन बनाकर पारी घोषित की और टीम इंडिया को जीत के लिए 464 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत की दूसरी पारी 345 रन पर ढेर हो गई। साथ ही इस सीरिज को हारने के बाद भारत के 115 अंक रह गए हैं। जबकि इस सीरिज के शुरू नही होने से पहले भारतीय टीम 125 अंक के साथ टॉप पर थी।
साथ ही बताया जा रहा है कि इंग्लैंड भारत के खिलाफ इस सीरिज की जीत से पहले पांचवें स्थान पर थी साथ ही इंगलैंड के टेस्ट में 97 अंक थे जों भारत से सीरिज जीतने के बाद आठ अंक का फायदा हुआ। अब इंग्लैंड इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गयी है और उनके इस लिस्ट में 105 अंक हो गए है। साथ ही इंग्लैंड के चौथे स्थान पर आने से अब न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर चली गयी है। अब इंग्लैंड से आगे भारत, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया आगे है।
Herald