भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप में सामना हुआ. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आज के मैच के लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में दो बड़े बदलाव किये. टीम में आज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की वापसी हुई.
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हुए फेल

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम को महज 162 रनों पर समेट दिया. पाक के लिए बाबर आजम (47) और शोएब मलिक (43) को छोड़कर बाकी पाक बल्लेबाज पिच पर टिकने का जज्बा नहीं दिखा सके. और पूरी पाकिस्तानी टीम 43.1 ओवरों में 162 पर ढेर हो गई. केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया.
भारत ने हासिल की आसान जीत

कप्तान रोहित शर्मा 52 और शिखर धवन 46 रन के अलावा अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक की 31-31 रन की नाबाद पारियों के दम पर भारत ने 21 ओवर बाकी रहते हुए मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया है.भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया है. उन्होंने सात ओवर में एक मेडन रखते हुए 15 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे. भारत ने पाकिस्तान को 126 गेंद शेष रहते हुए हराया है. यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है.
रोहित ने अर्धशतक के बाद कुछ इस तरह से जाहिर की रितिका ने ख़ुशी
रोहित शर्मा ने आज अपनी टीम की अगुवाई एक अबर फिर से मोर्चे से की. इस दौरान उन्होंने 52 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने अपने वन डे करियर की सबसे तेज़ फिफ्टी भी लगाई.
उन्होंने फिफ्टी चौका लगाकर पूरी की.जिसक बाद उन्होंने रितिका की तरफ बैट उठा कर उनका अभिवादन किया. उनकी इस फिफ्टी से रितिका भी बेहद खुश नज़र आए और उन्होंने बेहद ख़ास तरह से रोहित को बधाई दी.
The post विडियो: रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक तो पत्नी रितिका ने किया कुछ ऐसा टिक गयी कैमरामैन की निगाहें appeared first on SportzWiki Hindi.