स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त एशिया कप में भाग लेने के लिए सयुंक्त अरब अमीरात में हैं। एशिया कप टूर्नामेंट आज 15 सितंबर से शुरू हो रहा हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया हैं। विराट की जगह एशिया कप में हिटमैन रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। हाल ही में टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने अपने कप्तानी छोडने के फैसले की बड़ी वजह का खुलासा किया हैं।
नागिन डांस का बदला लेने उतरेगी श्रीलंका, इन खिलाड़ियों से रहेगी रनों की उम्मीद
पूर्व कप्तान धोनी ने कहा हैं कि, उनके कप्तानी छोड़ने की वजह थे विराट कोहली। उन्होंने कहा कि मैं चाहता था जो भी नया कप्तान बने उसे 2019 विश्वकप के लिए अपनी टीम खड़ी करने के लिए पूरा वक्त मिल सके। धोनी ने कहा कि अगर नए कप्तान को अपने टीम के लिए समय ही नही मिलेगा तो वह कुछ नही कर पायेगा। इसलिए उसे पर्याप्त समय दिए बिना मजबूत टीम बनाना असंभव है, और मेरा मानना है कि मैंने एकदम सही समय पर कप्तानी छोड़ी है।
बता दे धोनी ने जनवरी 2017 में टीम की वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने का मन बनाया तो हर क्रिकेट फैंस हैरान हुआ था। लेकिन विराट ने समय से टीम को मैनेज कर लिया। लेकिन अब वीरता की कप्तानी में भी टीम इंडिया बिखरती नजर आ रही हैं। विराट की कप्तानी में वो चतुरता और या फिर वो रणनीति दिखाई नहीं देती हैं जो धोनी मैदान पर निभाया करते थे।
धोनी भारतीय टीम के उन चुनिंदा और सफल कप्तानों में हैं जिनके पास हमेशा मैदान में एक प्लान सफल नहीं होने पर दूसरा प्लान बी हमेशा मौजूद रहता था। भले ही आज विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान हैं. लेकिन उन्हें धोनी की जगह लेने में वक्त लगेगा।
Herald