स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान ने 5 बार के चैंपियन श्रीलंका को एशिया कप-2018 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है । उसने सोमवार को ग्रुप-बी के मैच में श्रीलंका को 91 रन से हराकर सुपर-4 में जगह बनाई। यह श्रीलंका की लगातार दूसरी हार है । इस हार के साथ ही वह सुपर-4 की रेस से बाहर हो गया है। श्रीलंका टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश से 137 रन से हार गया था ।
10 साल पहले भिड़ी थी भारत और हांगकांग, रैना और धोनी ने खेली थी तूफानी पारी
अफगानिस्तान ने सोमवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. उसने 50 ओवर में हुए 249/10 का स्कोर बनाया।यह श्रीलंका के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर भी है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम कभी भी जीत के करीब नजर नहीं आई। श्रीलंका की टीम को जब पहला झटका लगा, तब उसका खाता भी नहीं खुला था। 108 रन बनते-बनते उसके आधे बल्लेबाज आउट हो चुके थे। अंतत: पूरी लंकाई टीम 41.2 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई।
तीन मैचों में पहली जीत
यह अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच था. पिछले दोनों मैच श्रीलंका ने जीते हैं. श्रीलंका ने 2014 में ढाका में अफगानिस्तान को 129 रन से हराया था। इसके बाद 2015 में उसने डुनेडिन में चार विकेट से मैच जीता था। यानी, अफगानिस्तान को सोमवार को तीसरी भिड़ंत में पहली जीत मिली. इस जीत के हीरो 72 रन बनाने वाले रहमत शाह रहे।
13 में से 11 बार फाइनल में पहुंचा था श्रीलंका
श्रीलंका की टीम पांच बार चैंपियन रह चुकी है। उसने 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में खिताब जीता है। इसके अलावा वह 1984, 1988, 1991, 1995, 2000, 2010 में उपविजेता भी रह चुका है. अब तक हुए 13 एशिया कप में वह सिर्फ दो बाहर ही फाइनल में नहीं पहुंच सका था।
Herald