खेलडेस्क। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए युवा बल्लेबाज विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुम्बई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बाद झारखंड के इशान किशन ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए अपनी ताल ठोक दी है।
इंग्लैंड दौरे से पहले श्रीलंका बोर्ड ने मैथ्यूज को हटाकर इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान
झारखंड का यह विकेटकीपर बल्लेबाज मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक बनाने से चूके गया। तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान इशान किशन ने 87 गेंदों पर 85 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए हैं।
इससे पहले आसाम के खिलाफ भी झारखंड के इस युवा बल्लेबाज ने केवल 91 गेंदों पर ही 139 रन की तूफानी पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इशान किशन ने इस पारी में 12 चौके और नौ छक्कों के साथ ये शतकीय पारी खेली है।
Asia cup 2018: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत आज इन खिलाड़ियों को दे सकता है मौका
इस शतकीय पारी की सहायता से झारखंड ने आसाम से मिले 222 रन के लक्ष्य को दो विकेट के नुकसान पर केवल 31 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस दौरान इशान किशन ने केवल 74 गेंदों में शतक पूरा किया।
Asia cup 2018: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत आज इन खिलाड़ियों को दे सकता है मौका
एक बार फिर शादाब नदीम की शानदार गेंदबाजी के दम पर झारखंड ने आसाम को 50 ओवर में नौ विकेट पर केवल 221 रन ही बनाने दिए। नदीम ने इस मुकाबले में भी 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसे पहले उन्होंने राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में भी दस रन देर आठ विकेट हासिल कर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।