Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें टेस्ट मैच में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

खेल डेस्क। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से ओवल मैदान में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपने आप को 1-4 की हार की शर्मिंदगी से बचने का होगा। वहीं मेहमान टीम का लक्ष्य अपने पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक को जीत के साथ विजयी विदाई देना होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम अभी मेजबान टीम से 3-1 से पीछे हैं।

वैसे इस मुकाबले के लिए भारत की अन्तिम एकादश में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इस मुकाबले में लोकेश राहुल के स्थान पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आर अश्विन के स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को मौका मिल सकता है। भारतीय टीम यदि जीत के साथ इंग्लैंड दौर की समाप्ति करना चाहती है तो उसके बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा।

अभी तक कप्तान विराट कोहली ही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से शानदार प्रदर्शन कर सके हैं। वह अब तक सीरीज में चार मैचों में दोनों टीमों में सर्वाधिक 544 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे के अन्तिम मैच में विराट कोहली पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का एक भारतीय रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनके पास इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ का भारतीय रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। राहुल द्रविड़ 2002 में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 602 रन बनाए थे।

टीमें : भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, बेन स्टोक्स। ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स।