Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच हारने के बाद मस्ती करती टीम इण्डिया को लोगों ने किया ट्रोल, शिखर धवन ने दिया करारा जवाब

स्पोट्र्स डेस्क। भारतीय किक्रेट टीम इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहा है। जहां पांच मैचों की टेस्ट शृंखला वो पहले से ही 1-3 से गवां चुकी है। हालांकि एक आखरी टेस्ट मैच बचा है जिसे कल से खेला जाएगा। बता दे कि मैच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

कल का मैच शुरू होने से पहले भारती टीम जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रही है। टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने मिलकर ईशांत शर्मा का बर्थडे बड़े ही जोरो-शोरों से मनाया। खिलाड़ी शिखर धवन ने बर्थडे की फोटो शेयर की जिस पर आलोचकों ने कई नेगेटिव कमेंट करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।



इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी, एशिया कप 2018 का खिताब यह टीम जीतेगी

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को विराट कोहली से नहीं भारत से डर लगता है


फोटो पर आलोचकों द्वारा गलत और नेगेटिव कमेंट का जवाब देते हुए खिलाड़ी शिखर धवन ने लिखा कि 'जो लोग नेगेटिव कमेंट लिख रहे हैं, उनको बस यही कहना चाहता हूं कि जितना दुख आपको है उतना ही दुख हमें भी है। लेकिन इसके साथ ही जरूरी है कि हम गलतियों से सीखें और आगे अच्छा करे। जब भी हम लोग मैदान पर उतरते हैं तो अपना बेस्ट देते हैं। हम अतीत में जो होगा उसे ठीक तो नहीं कर सकते लेकिन आगे के लिए ज्यादा मेहनत कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अभ्यास के बाद और उसके दौरान हंसी मजाक बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे टीम में पॉजिटिविटी आती है। चैम्पियंस हमेशा ऐसा ही करते हैं क्योंकि असली विजेता वही होता है जो पॉजीटिव होता है।

टीम इंडिया का सपोर्ट करने वालों को शुक्रिया किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें शिखर धवन के लिए ये सीरीज कुछ खास अच्छी नहीं रही है। उन्होंने 4 टेस्ट में से वो 3 मैच खेले जिसमें वो केवल 158 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट स्कोर केवल 44 रन रहा है।



Herald