भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में एशिया कप में खेल रही टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की. खेले जा रहे एशिया कप में ये दूसरा मौका है जब भारत ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से धूल चटाई है.
रविवार को मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाक टीम 50 ओवरों में 237 रन ही बना सकी. एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शोएब मलिक रहे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने न सिर्फ शुरुआत अच्छी दिलाई बल्कि दोनों ने टीम को जीत तक पहुंचाया. आउट होने वाले बल्लेबाज सिर्फ शिखर धवन रहे जोकि 114 रन बनाकर रन आउट हुए. 40वें ओवर में भारत ने जीत दर्ज करली थी. रोहित शर्मा 112 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं अम्बाती रायडू ने नाबाद 12 रन बनाए.
मैच के बाद विराट कोहली ने किया ट्वीट
राष्ट्रीय टीम से छुट्टी पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली एक बड़ी जीत के बाद ट्वीट किया. कोहली ने ट्वीट में लिखा ”शानदार किया लड़कों. देख कर काफी आनंद आया. हमारे लिए बड़ी जीत है. ऑनवर्ड और अपवर्ड.”
Well done boys. What a joy to watch.Great win for us. Onwards and upwards
#INDvPAK #AsiaCup2018
— Virat Kohli (@imVkohli) September 23, 2018
भारतीय टीम को अब सुपर 4 का एक और मुकाबला अफगानिस्तान के साथ खेलना है. ये मैच 25 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला भी दुबई में 28 सितंबर को होगा. भारत ने चार मैच एशिया कप में अभी तक खेले हैं, जिसमें सभी में जीत हासिल की.
जिस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अभी तक प्रदर्शन दिखाया है उसे देख कर कहा जा सकता है कि भारत इस बार भी एशिया कप में अपना कब्ज़ा जमाने में कामयाब रहेगा.
The post पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली ने ट्वीट कर टीम इंडिया के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.
