इंटरनेट डेस्क। 19 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है। जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली व टीम चुन ली है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे में पहला टेस्ट शतक लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की और से मैदान में नजर आएंगे। ऋषभ पंत तीन मैचों के लिए दिल्ली की और से मैदान में उतरेंगे। दिल्ली की 15 सदस्यीय टीम की कमान गौतम गंभीर को सौंपी गई है और टीम के उप-कप्तान ध्रुव शोरे होंगे।
Indian Navy में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
Asia Cup 2018 : बांग्लादेश ने पांच बार की चैंपियन को उद्घाटन मैच में रौंदा 137 रनों, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली टीम ने रणजी ट्रॉफी में फाइनल तक का सफर किया था। युवा विकेटकीपर को इस बार टीम की कमान इसलिए नहीं सौंपी गई कि पंत को ऐसी आस है कि अगले महीने अक्टूबर में भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी और उन्हें उम्मीद की इंडीज दौरे पर उनका चयन हो सकता है। इसके अलावा ध्रुव शौरी के भी इंडिया ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाने की संभावना है। इसलिए चयन समिति ने बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर के अनुभव को वरीयता देते हुए उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई है।
गौतम गंभीर को 2016—17 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ही कप्तानी के पद से हटाया गया था और पिछले साल गौतम गंभीर ने कप्तानी संभालने से मना कर दिया था। गंभीर के मना करने के बाद टीम की कमान इंशात शर्मा को सौंपी गई थी। गौतम गंभीर विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर एक बार फिर नेशनल टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। गौतम गंभीर अपनी खराब फार्म को लेकर टीम इंडिया से बाहर चल रहे है।