स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2018 टूर्नामेंट 15 सितम्बर से शुरू हो गया हैं। छह देशों का यह टूर्नामेंट 15 सितम्बर से 28 सितम्बर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीत लिया है। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में भारत के खिलाफ 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
Asia Cup 2018: भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 सितंबर से वड़ोदरा में होने वाले 2 दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश का ऐलान हो गया है। करुण नायर को टीम का कप्तान बनाया गया है।टीम में मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मयंक अग्रवाल ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 1160 रन बनाए थे। जबकि पृथ्वी शॉ ने 537 और हनुमा विहारी ने 752 रन बनाए थे।
एशिया कप : रोहित ने कल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर दिया ये बयान
गेंदबाजी की अगर बात की जाए तो बेसिल थंपी, आवेश खान, के विग्नेश और ईशान पोरेल जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। जबकि सौरभ कुमार और जलज सक्सेना के रूप में दो ऑलराउंडरों को जगह दी गई है। ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है।
अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम इस प्रकार है:
मयंक अग्रवाल, करुण नायर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ईशान किशन (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, बेसिल थंपी, आवेश खान, के विग्नेश और ईशान पोरेल
Herald