Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को हटा एबी डिविलियर्स को अगले आईपीएल सीजन कप्तान बना सकती हैं आरसीबी

क्रिकेट से विराट कोहली के फैन्स को चौंकाने वाली एक खबर सामने आयी है. अगले आईपीएल सीजन के लिए टीम में बदलाव करने में लगी आरसीबी फ्रेंचाइजी ने टीम के कप्तान के बदलने तक का निर्णय ले लिया है. पिछले 6 आईपीएल सीजन से आरसीबी की कप्तानी करते नज़र आए विराट कोहली की जगह अब एबी डीविलियर्स को नया कप्तान बनाया जा सकता है.

डीविलियर्स को सौंपी जा सकती कप्तानी 

एबी डीविलियर्स ने इसी वर्ष आईपीएल सीजन के बाद सभी को चौंकाते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की दी थी. इसके बाद आईपीएल में भी डीविलियर्स के खेलने पर संशय खड़ा हो गया था. हालांकि बाद में डीविलियर्स ने साफ किया था कि वह आईपीएल में खेलेंगे. साथ ही डीविलियर्स अब पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था. दिग्गज खिलाड़ियों के होने के बावजूद टीम अच्छा नहीं कर पायी. यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट टीम को पूरी तरह बदलने में लगा है. अभी कुछ दिन पहले ही कोच डेनियल विटोरी को हटाते हुए गैरी कर्स्टन को कोच के रूप में नियुक्त किया गया.

सुवर्ण न्यूज़ द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आरसीबी प्रबंधन ने अब एबी डिविलयर्स को विराट कोहली की जगह कप्तान बनाने का फैसला किया है.  विराट कोहली 2013 से आरसीबी का नेतृत्व संभाल रहे हैं. मगर एक बार भी टीम आईपीएल ख़िताब जीतने में कामयाब नहीं हो पायी.

विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के साथ जुड़े हुए हैं. आरसीबी में हमेशा से स्टार खिलाड़ियों की भरमार रही है. पर इसके बाद भी टीम एक बार भी चैंपियन नहीं बन सकी.

हालांकि टीम तीन बार फाइनल में पहुंची मगर तीनों बार हार का सामना करना पड़ा. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बड़े बदलावों के साथ टीम अगले सीजन में कैसा प्रदर्शन करती है.

The post विराट कोहली को हटा एबी डिविलियर्स को अगले आईपीएल सीजन कप्तान बना सकती हैं आरसीबी appeared first on SportzWiki Hindi.