Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विनेश चोटिल होने के कारण विश्व चैंपियनशिप से बाहर

नई दिल्ली
एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट लखनऊ में अभ्यास के दौरान कोहनी में चोट लगने के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘यह हमारे लिए करारा झटका है। अभ्यास के दौरान उसकी कोहनी में चोट लग गई और मुंबई में एमआरआई स्कैन से लिगामेंट में चोट का पता चला है। ऐसे में विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना जोखिम भरा होगा।’

विनेश को विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट दी थी। वह 50 किग्रा भार वर्ग में भाग लेतीं जिसमें उन्हें मेडल का दावेदार माना जा रहा था। विनेश से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ नहीं कहूंगी। आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्या हुआ।’ राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

डब्ल्यूएफआई अब उनके स्थान पर दूसरी पहलवान का चयन करेगा क्योंकि 50 किग्रा में भाग लेने वाली रितु फोगाट 53 किग्रा के लिए चुनी गई है। विश्व चैंपियनशिप 20 से 28 अक्टूबर के बीच बुडापेस्ट में होगी।