Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा रोहित शर्मा के लिए रहती है ये बड़ी परेशानी

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई क्रिकेट का मुकाबला खेला गया है दोनों टीमों की तकरार भी देखी गई है। एक तरफ फैंस जहां मैच को लेकर काफी जोश में दिखते हैं तो वहीं मैदान पर भी माहौल ऐसा होता है जो देखने लायक बनता है। इस मैच में रोहित शर्मा की सबसे बड़ी परेशानी यह है की आज तक पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने तीन अंको का आकड़ा भी नहीं छू पाए।


रोहित शर्मा का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ खामोश ही रहा है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने उन्हें हमेशा परेशान किया है। पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले 13 मैचों से उन्होंने 34.75 की औसत से सिर्फ 417 रन बनाए हैं। जोकि उनके करियर औसत 44.84 से काफी कम है। पाकिस्तान के खिलाफ वो तीन अंकों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। वहीं स्ट्राइक रेट के मामले में भी रोहित पीछे रहे हैं। साल 2000 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट किसी भी भारतीय बल्लेबाज से कम है।

वहीं दूसरे देशों के खिलाफ जहां रोहित के बल्ले से जमकर चौके, छक्के निकलते हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का बल्ला खामोश ही रहता है। पाकिस्तान के खिलाफ वो 37 चौके और 6 छक्के जमा चुके हैं। ये किसी भी टीम के खिलाफ उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने रोहित को हमेशा परेशान किया है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद आमिर और उस्मान खान जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। रोहित को इसकी काट ढूंढनी होगी, क्योंकि कई मायनों में उनका फॉर्म ही मैच का नतीजा तय करेगा।



Herald