Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रायन लारा को पीछे छोड़ विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। विराट इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडिय़ों की सूची में पहले आगे हैं। इसके साथ ही वो इस टेस्ट सीरीज में पांच सौ से ज्यादा रन बनाने वाले एकलौते खिलाड़ी भी हैं।

इंग्लैंड के पहली पारी में 332 रन बनाए और जवाब में खेलने उतरी इंडिया ने महज 70 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। ऐसे में विराट एक बार फिर जल्दी बल्लेबाजी करने आए और टीम को संभाला।



हनुमा विहारी के इस रिकॉर्ड के मुकाबले पीछे है कई दिग्गज खिलाड़ी

टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के नाम हुआ ये रिकॉर्ड, कपिल देव की बराबरी

विराट ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और इतिहास में अपना नाम लिख दिया। कोहली ने शनिवार को अपने 18000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए और महान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा से आगे बढक़र ऐसा करने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बन गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 382 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है। इसी के साथ वह 400 से कम पारियों में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।



पांचवें टेस्ट मैच में एलिस्टर कुक ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

एशिया कप : भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप में ये होगी तीसरी टीम

विराट से पहले सबसे तेजी से 18 हजार इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम था। उन्होंने 411 पारियों में 18 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। इस मामले में तीसरे नम्बर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। बता दे कि उन्होंने लारा से एक पारी ज्यादा यानि 412 पारियों में ये कारनामा किया था।

जिस तरह से कोहली हर बल्लेबाजी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिख रहे हैं, वहीं निश्चित रूप से ऐसा समय होगा जब बहुत सारे रिकॉर्ड उनके नाम होंगे।



Herald