Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएस ओपन: विश्व नम्बर वन नडाल क्वार्टरफाइनल में

खेल डेस्क। विश्व नम्बर वन स्पेन के राफेल नडाल ने संषर्घपूर्ण जीत के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल प्रवेश कर लिया है। वहीं महिला वर्ग में भी पूर्व नंबर एक अमेरिका की सेरेना विलियम्स को जीत दर्ज करने में पसीना बहाना पड़ा।

EngvInd : विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये "विराट" रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

शीर्ष वरीय राफेल नडाल ने जार्जिया के निकोलोज बासिलाशिविल को चार सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 6-3, 6-7, 6-4 से शिकस्त दी। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने शुरूआती दोनों सेट अपने नाम किए, लेकिन उनहें जार्जिया के खिलाड़ी के खिलाफ तीसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नडाल ने चौथा सेट 6-4 से अपने नाम कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। नडाल का अगले दौर में डॉमिनिक थिएम से मुकाबला होगा।

भारत ने विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरिज भी गंवाई, इंग्लैंड ने जीता चौथा टेस्ट

थिएम ने चौथे दौर के मैच में 2017 के यूएस ओपन उपविजेता केविन एंडरसन को लगातार सेटों में शिकस्त दी। वहीं अमेरिका के जॉन इस्नर को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए पांच सेटों तक संघर्ष करना पड़ा। इस्नर ने मैराथन मैच में कनाडा के मिलोस राओनिक को 3-6, 6-3, 6-4, 3-6, 6-2 से शिकस्त दी।

इस्नर दौर में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच के खिलाफ मुकाबला करेंगे। कोरिच ने तीसरी सीड जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को उलटफेर का शिकार बनाया।

IND vs ENG : एक बार फिर बटलर ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने

महिला वर्ग में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना ने काइया कानेपेई को तीन सेटों के संघर्ष में 6-0, 4-6, 6-3 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। काइया कानेपेई ने पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को उलटफेर का शिकार बनाया था।

सेरेना अगले दौर में आठवीं सीड चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा से भिड़ेंगी। प्लिस्कोवा ने चौथे दौर में 18वीं सीड एश्ले बार्टी को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया है।