Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के साथ अपने रिलेशन को लेकर अनुष्का ने दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आनी वाली फिल्म सुई धागा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी अनुष्का शर्मा अब अपने पति विराट कोहली के साथ संबंधों को लेकर खुलकर चर्चा करने लगी है।

शादी से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने संबंधों को लेकर ज्यादा नहीं बोलते थे, लेकिन यह कपल अपने रिश्तों को लेकर अब खुलकर बोल रहा है।हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ अपने संबंधों के बारे में कहा कि हमारे रिलेशनशिप में पब्लिक इमेज और फेम का कोई असर नहीं पड़ता है।

बॉलीवुड की इस अनिनेत्री ने एक साक्षात्कार में अपने पति विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं और कोहली अपने निजी जीवन को बिलकुल साधारण लोगों की तरह ही जीते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम एक दूसरे को अलग-अलग इंसान नहीं मानते हैं। हम एक-दूसरे के पुरुष और महिला वर्जन हैं। इसी कारण हमारे संबंध इतने अच्छे है।

भारतीय टीम ने हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान भी अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में नजर आई थी। यहां पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का जमकर समर्थन किया था।

विराट कोहली अभी एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। इस टूर्नामेंट से उन्हें आराम दिया गया है। अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म सूई धागा सिनेमा पर्दे पर 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में वरुण धवन दिखाई देंगे।