खेल डेस्क। एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब कप्तानी में भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए हैं। भारत ने शुक्रवार को फाइनल में बांग्लादेश को तीन विकेट से रौंद कर सातवीं बार एशिया कप अपने नाम किया है।
राजस्थान रॉयल्स के डार्सी शॉर्ट ने वनडे क्रिकेट में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड
वहीं रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने अपनी कप्तानी में दूसरी बार भारतीय टीम को कोई खिताबी जीत दिलाई है। भारतीय टीम ने इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका में टी20 त्रिकोणीय टूर्नामेंट अपने नाम की थी। एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का आईपीएल में भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में मुम्बई इंडियंस तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।
विकेट के पीछे 800 शिकार कर धोनी ने रच दिया ये इतिहास
एशिया कप के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अन्तिम गेंद पर रोमाचंक जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 700वीं जीत हासिल की।
भारत ने 1932 से 2018 तक के अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर के तीनों प्रारूप में 1579 मैचों में 700 जीत हासिल की है। भारतीय टीम को इस दौरान 611 मैचों में हार मिली जबकि 10 टाई रहे। टीम इंडिया ने इस दौरान 216 मैच ड्रॉ खेले और 42 में कोई परिणाम नहीं निकला।
शुक्रवार को खेले गए फाइनल में सलामी बल्लेबाज लिटन दास (121) के शानदार शतक के बावजूद बांग्लादेश 48.3 ओवर में 222 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में भारत ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर जीत हासिल की।