Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स के डार्सी शॉर्ट ने वनडे क्रिकेट में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। कहा जाता है कि क्रिकेट में असंभव कुछ भी नहीं है। कभी आपने सोचा भी नहीं होगा कि 50 ओवर के एक मैच में 23 छक्के भी लग सकत हैं। जी हां, ये रिकॉर्ड बना है।

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले डार्सी शॉर्ट ने केवल 148 गेंदों में 257 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्विंसलैंड के खिलाफ शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे टूर्नामेंट के एक मैच में 23 छक्के लगाए हैं।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है। इन तीनों ही बल्लेबाजों के नाम एक मैच में 16-16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

डार्सी शॉर्ट की ये पारी ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट में (लिस्ट-ए और अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट) की सबसे बड़ी पारी है। जबकि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में डार्सी शॉर्ट की ये पारी ओवरऑल तीसरी सबसे बड़ी पारी है।लिस्ट ए में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के अली ब्राउन के नाम है। ब्राउन ने 19 जून, 2002 को सरे के लिए 160 गेंदों में 268 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।

जबकि अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी की बात की जाएं तो ये रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया टीम ने शॉर्ट (257)के दोहरे शतक की मदद से 47 ओवर में 387 रन का पहाड़ खड़ा किया। इसके जवाब में जवाब में क्विंसलैंड की टीम 42.3 ओवर में 271 रन पर ऑल आउट हो गई।