Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से बाहर हुए चोटिल हार्दिक पांड्या ने ट्विट कर नम आंखो से प्रशंसकों से कही ये बात

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप 2018 से बाहर हो गये हैं. दरअसल, उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अपनी पीठ पर दर्द महसूस हुआ और उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गये थे.

उनकी पीठ की यह चोट इतनी गंभीर थी, कि उन्हें पूरे एशिया कप से बाहर होना पड़ा हैं. हार्दिक की जगह एशिया कप के लिए भारतीय टीम में ऑलराउंडर दीपक चाहर को जगह मिली हैं.

एशिया कप से बाहर होने के बाद कुछ ये कहा हार्दिक ने 

hardik pandya

एशिया कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर लिखा, “प्यार और आपका सपोर्ट मुझे मजबूती से वापसी करने में मदद करेगा. मैं आपकों अपनी रिकवरी की डेट के बारे में बताता रहूँगा, धन्यवाद,

 

 

मात्र 4.5 ओवर की ही गेंदबाजी कर पाये थे पाकिस्तान के खिलाफ 

hardik pandya
बता दें, कि हांगकांग के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया था. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह 4.5 ओवर की ही गेंदबाजी कर पाये थे. जिसमे उन्होंने 24 रन खर्च किये थे.

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए तीनों विभाग में प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. वह आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में भी वह भारतीय टीम को विकेट दिलाते हैं. हार्दिक पांड्या को एक शानदार फिल्डर के रूप में भी पहचाना जाता हैं.

भारतीय टीम का यह स्टार ऑलराउंडर अबतक भारतीय टीम के लिए कुल 42 वनडे मैच खेल चुका हैं. जिसमे इन्होने बल्लेबाजी में 29.13 की औसत से 670 रन बनाये हुए हैं.

वहीं उन्होंने भारतीय टीम के लिए 40 विकेट भी वनडे क्रिकेट में लिए हुए हैं. हार्दिक का एशिया कप से बाहर होने भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं.

The post एशिया कप से बाहर हुए चोटिल हार्दिक पांड्या ने ट्विट कर नम आंखो से प्रशंसकों से कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.