Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस्लाम के इस नियम का पालन, जीता दिल

इंटरनेट डेस्क।एशिया कप में खेले गए तीसरे मैच में पांच बार के चैंपियन श्रीलंका को एक और हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। एशिया कप में श्रीलंका की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हराया था। इसके साथ ही श्रीलंका एशिया कप से बाहर हो गया।

Asia Cup 2018: कल होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, भारत ने की ये तैयारी


अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप में खेले जाने वाले मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान के टाइम टाइम पर विकेट गिरते रहे, लेकिन इस बीच साझेदारियां भी होती रहीं। अफगानिस्तान के लिए तीन नंबर पर आए बल्लेबाज रहमत शाह ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया। रहमत ने 90 गेंदों पर 5 चौकों के साथ 72 रनों की पारी खेली। रहमत ने हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़े।

10 साल पहले भिड़ी थी भारत और हांगकांग, रैना और धोनी ने खेली थी तूफानी पारी

हालांकि अफगानिस्तान 3 विकेट खोकर थोड़े मुश्किल में था लेकिन यहां से शाहिदी और रहमत शाह ने बेहतरीन साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूती दी । 40 ओवर के बाद जब ड्रिंक्र ब्रेक हुआ तो इन दोनों बल्लेबाजों ने कुछ ऐसा किया कि देखने वालों ने इनकी सराहना की । दरअसल ड्रिंक्स ब्रेक में जब मैदान में पानी आया तो इन दोनों बल्लेबाज़ों ने घुटनों के बल बैठ कर पानी पीया । इस्लाम का एक नियम है कि पानी बैठकर पिया जाता है और इस नियम को चलते मैच में भी यह दोनों खिलाड़ी नहीं भूले । जब पानी आया तो उन्होंने बैठकर ही पानी पीया । उनका यह भाव देखकर अबुधाबी के स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खूब सराहना की ।



Herald