Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक, चित्रांगदा समेत इन्हें किया गया पर्सनल मैसेज

भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं अब गंभीर हैकर्स की चपेट में आ गए. उनका ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया. इसकी जानकारी गंभीर ने ट्वीट कर दी है. हैकर्स ने कई दिग्गजों को गंभीर के अकाउंट से मैसेज भेजे हैं.

संगाकारा और गिलक्रिस्ट समेत इन्हें भेजे मैसेज

गौतम गंभीर ने 21 सितंबर को 6 बजकर 54 मिनट पर अपने अकाउंट से एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट, माइकल क्लार्क, कुमार संगाकाराऔर बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को टैग करते हुए बताया कि उनका ट्वीटर हैंडल हैक हो चुका और वे सावधान रहें.

गंभीर ने लिखा ”हाय गिली, कार्क, संगाकारा, चित्रांगदा ऐसा लग रहा है मेरा ट्वीटर हैंडल हैक हो गया है. मैसेज पर ध्यान न दें. मुझे डर है कि हैकर्स आप लोगों से कुछ निजी जानकारी को हासिल न कर लें. सावधान रहें” 

इस पर कुमार संगाकारा ने रिट्वीट करते हुए लिखा ”थैंक्स गौती. मुझे कुछ डीएम तुमसे मिले थे, लेकिन मुझे इस पर संदेह था. आशा है कि अब सब ठीक है.”

अपने अकाउंट के हैक की जानकारी जब गंभीर ने ट्वीटर को दी तो हैकर्स द्वारा वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा ”ट्वीटर हैंडल हैक को लेकर किए गए मेरे पहले ट्वीट को डिलीट कर दिया गया. मैं एक बार फिर पुष्टि कर रहा हूं कि मेरा अकाउंट हैक हो चुका है.”

The post गौतम गंभीर का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक, चित्रांगदा समेत इन्हें किया गया पर्सनल मैसेज appeared first on SportzWiki Hindi.