Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट से बैन स्टीव स्मिथ ने गर्लफ्रैंड डेनी से रचाई शादी

नई दिल्ली
 बाॅल टेंपरिंग के कारण एक साल का बैन झेल रहे आॅस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने अपनी गर्लफ्रैंड डेनी विलिस से शादी कर ली है। इस बात की जानकारी स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। बता दें कि दोनों का रिलेशन काफी देर से चलता आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर अपनी और डेनी की तस्वीर शेयर करते हुए स्मिथ ने लिखा, ''आज मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त से शादी कर ली। आज का दिन काफी शानदार है और डेनी काफी खूबसूरत लग रही हैं।'' दोनों ने ने इस साल फरवरी में ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो सितंबर में शादी करेंगे।

दोनों ने पिछले साल जुलाई में सगाई की थी। स्मिथ ने डेनी को न्युयॉर्क के मशहूर रॉकफेलर सेंटर के ऊपर जाकर प्रपोज किया था और डेनी ने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया था। इसके बाद स्मिथ ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बॉल टैंपरिंग की घटना सामने आने के बाद स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगा दिया गया था। अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले उनका बैन खत्म हो जाएगा।