Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एटलेटिको और रियल के बीच का मैच, गोलरहित ड्रॉ पर हुआ समाप्त

मेड्रिड | स्पेनिश लीग के सातवें दौर में एटलेटिको मेड्रिड और रियल मेड्रिड के बीच खेला गया मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बता दे कि, रियल क्लब लगातार दूसरी बार जीत से चूक गया और लीग तालिका में शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर पाया।

एटलेटिको से पहले खेले गए मैच में रियल को सेविला के खिलाफ हार मिली थी। शनिवार रात को खेले गए मैच में वेल्स के खिलाड़ी गारेथ बेल भी चोटिल हो गए। रियल के इस मैच में उसके प्रशंसक बेहद निराश थे और ऐसे में वह टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम का नारा लगा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इस साल के समर सीजन में रोनाल्डो रियल क्लब से निकलकर इटली के जुवेंतस क्लब में शामिल हो गए।

The post एटलेटिको और रियल के बीच का मैच, गोलरहित ड्रॉ पर हुआ समाप्त appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.