Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेओमी ओसाका को कहा जा रहा छोटी सेरेना विलियम्स, ऐसा करने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बनी नेओमी

हाल ही में दो जापानी खिलाड़ियों ने टेनिस के किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मेन्स और वीमेंस सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बना इतिहास रचा था। लेकिन अब नेओमी ओसाका ने किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बना एक चमत्कार सा कर दिया है।

अब नेओमी ओसाका, किसी ग्रैंड-स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली पहली जापानी महिला बन गयी हैं। इस 20 वर्षीय युवा सनसनी ने अमेरिकी खिलाड़ी ‘मैडिसन की’ को सीधे सेटों में, 6-2,6-4 से हराया। यही नहीं उन्होंने इस मैच में कुल 13 ब्रेक पॉइंट्स बचाए।

हालाँकि अभी मेन्स सिंगल्स में भी केई निशिकोरी के रूप जापानी चुनौती बची हुई है। यदि निशिकोरी भी फाइनल में जगह बनाने में सफ़ल रहते हैं, तो जापान के लिए ये दोनों खिलाड़ी सुनहरे अक्षरों से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लेंगे।

नेओमी की इस जीत को ट्विटर पर खूब सराहा जा रहा है। देखिये जापानी खिलाड़ी की इस जीत पर ट्विटर यूज़र्स कैसे जश्न मन रहे हैं।

सेरेना विलियम्स को अपना आइडल मानती हैं नेओमी ओसाका

जहाँ सेरेना अपना 24वां ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने की कगार पर खड़ी हैं। तो वहीँ नेओमी, ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बनने से केवल एक कदम दूर हैं। उन्हें छोटी सेरेना भी कहा जा रहा है।

बता दें कि सेरेना विलियम्स माँ बनने के बाद लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने में सफ़ल रही हैं।

The post नेओमी ओसाका को कहा जा रहा छोटी सेरेना विलियम्स, ऐसा करने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बनी नेओमी appeared first on SportzWiki Hindi.