स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के दुनिया भर में फैंस है। उनकी फैन फोल्लोविंग अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन फोल्लोवेर्स है। उनको दुनिया भर के स्टार्स और स्पोर्ट्स खिलाड़ी फॉलो करते है। लेकिन एक विदेशी फुटबॉलर भी विराट कोहली का दीवाना हो गया और उनकी जमकर तारीफ की है।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फुटबॉलर टिम काहिल ने विराट कोहली तारीफ में कहा कि वह कोहली को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। वह कोहली को खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा उदाहरण भी मानते हैं। आईएसएल मीडिया-डे से बातचीत करते हुए काहिल ने कहा, ;ऑस्ट्रेलिया में, भारतीय क्रिकेट में से जो सर्वकालिक महान खिलाड़ी की गिनती की जाती है उनमें सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन अब, जाहिर सी बात है विराट कोहली भी हैं क्योंकि मुझे उनका यहां तक का पहुंचने का सफर पसंद है।
आपको जानकारी में बता दें, कि टिम काहिल ने चार फीफा विश्व कप में आॅस्ट्रेलिया टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं आपको बता दें विराट इन दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है। वो काफी समय से लगातार सीरीज खेल रहे थे जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया। वो एशिया कप से दूर है लेकिन वेस्टइंडीज से होने वाली टेस्ट, वनडे और टी 20 सीरीज में फिर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह भी पढ़े : -
टीम को बुरी तरह हारता देख, बीच मैच में ही चल दिए परवेज मुशर्रफ, बना मजाक
Asia cup : सबसे तेज 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, तोड़े और भी कई रिकार्ड्स
Herald