स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका टेस्ट दौरे में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। टीम के सबसे अहम खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और वार्नर को टेंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंध लगा दिया। दोनों खिलाड़ी प्रतिबंध मार झेल रहे है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर जारी है। अनुभवी खिलाड़ियों पर तरजीह देते हुए पहले युवा टीम पेन को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई थी। अब पहली बार दो खिलाड़ियों को एक साथ उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंप कर दुनिया को हैरान कर दिया।
ऑलराउंडर मिशेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उप कप्तान बनाया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि इन दोनों को टीम के सदस्यों के मतदान से कप्तान टिम पेन के सहायक के रूप में चुना गया, लेकिन इस पर अंतिम फैसला चयन पैनल ने किया जिसमें कोच जस्टिन लैंगर और चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स शामिल हैं।
हॉन्स ने पहली बार एक से ज्यादा उप कप्तान बनाने के फैसले के बारे में कहा, ;हमारा मानना है कि नेतृत्व के इस मॉडल से कप्तान को सर्वश्रेष्ठ मदद मिलेगी। यह एक सफल मॉडल है जिसे दुनिया भर के खेलों में उपयोग किया जाता है। आपको बता दें, 26 वर्षीय पेन पाकिस्तान के खिलाफ 7 अक्टूबर से दुबई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान अकेले ही उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, क्योंकि 27 वर्षीय हेजलवुड चोटिल होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
यह भी पढ़े;-
पत्नी अनुष्का की फोटो शेयर करते समय इमोशनल हुए विराट, लिख दी ये बात
Herald