स्पोर्ट्स डेस्कआज 18वें एशियन गेम्स का अंतिम दिन है और आज भारतीय दल के पास दो गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा मौका है। इन खेलों में भारत ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है और भारत ने अब तक 13 गोल्ड मेडल के साथ कुल 65 पदक अपने नाम कर लिए है। लेकिन आज भारत के बॉक्सर अमित पंघल 49 किलोग्राम के फाइनल मैच में और महिलाओं की स्क्वैश टीम फाइनल मुकाबला मैच खेलेगी। ये दोनों फाइनल मैच जीत लेते है तो भारत 15 गोल्ड पदक जीत सकता है। भारत ने अभी तक 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पॉइंट टेबल में 8 वे स्थान पर बना हुआ है। कल महिला हॉकी टीम फाइनल हार गई और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
सेलिंग में भारत को 3 पदक हाथ लगे, जिसमें एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल है। कल भारत को 6 पदक मिले है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत सबसे बड़े दल के साथ इन खेलों भाग ले रहा है और इसमें 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है।
लेकिन इस बार के खेलों में जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स 2018 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का दिल जित रहे हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने 1978 के एशियन गेम्स के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। भारत अब तक 65 पदकों के साथ अकं तालिका में आठवें स्थान पर है और भारत ने 13 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य जीत लिये है। पिछले बार के एशियन गेम्स में भारत ने 57 पदक जीते थे लेकिन इस बार भारत ने पिछले प्रदर्शन के अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।
Herald