खेल डेस्क। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले उद्घाटन मुकाबले के साथ आज से 14वां एशिया कप शुरू हो जाएगा। इस टूर्नामेंट में छह देश भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग, अफगानिस्तान और पाकिस्तान एशियाई चैम्पियन बनने के लिए एक-दूसरे से संघर्ष करेंगे।
खिताबी की प्रबल दावेदार भारतीय टीम सातवीं बार खिताब पर कब्जा करने उतरेगा। वहीं श्रीलंका छठी और पाकिस्तान तीसरी बार चैम्पियन बनने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेंगे।इस टूर्नामेंट में कई शीर्ष खिलाडिय़ों की नजरें आईसीसी वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में अपनी स्थिति सुधारने की होगी।
टूर्नामेंट के लिए घोषित सभी छह देशों की टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।
श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), शेहान जयसूर्या, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कासुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मांथा चमीरा और लसिथ मलिंगा।
पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शान मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), शोएब मलिक, हरिस सोहेल, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, असिफ अली, मोहम्मद अमिर।
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अरुफुल हक, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन, नाजमुल इस्लाम, रूबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी, नाजमुल हुसैन शानो, मोमिनुल हक।
अफगानिस्तान: असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्ला जनत, जावेद अहमदी, रहमत शाह, हाशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नाइब, रशीद खान, नजीबुल्लाह जद्रान, मुजीब उर रहमान, अफताब आलम, सामीुल्ला शेनवारी, मुनीर अहमद, सईद शिरजाद, शराफुद्दीन अशरफ, यमीन अहमदजई।
हांगकांग: अंशुमन रथ (कप्तान), ऐजाज खान, बाबर हयात, कैमरून मैकुलसन, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान खान, एहसान नवाज, अर्धद मोहम्मद, किचिंत शाह, नदीम अहमद, निजाकट खान, राग कपूर, स्कॉट मैककेनी, तनवीर अहमद, तनवीर अफजल, वकास खान, अफताब हुसैन।