Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोमोता और मारिन ने जीते जापान ओपन के खिताब

टोक्यो
 तीसरी वरीयता प्राप्त जापान के केंतो मोमोता और छठी सीड स्पेन की कैरोलिना मारिन ने रविवार को जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के एकल खिताब जीत लिए।  

मोमोता ने थाईलैंड के खोसित फेतप्रादब को 49 मिनट में 21-14 21-11 से हराकर पुरुष खिताब जीता। मारिन ने आठवीं सीड जापान की नाओमी ओकुहारा को एक घंटे 14 मिनट के कड़े संघर्ष में 21-19 17-21 21-11 से हराकर महिला खिताब जीता और जापान का डबल बनाने का सपना तोड़ दिया।

जापान ने टूर्नामेंट में महिला युगल खिताब, चीन ने मिश्रित युगल खिताब और इंडोनेशिया ने पुरुष युगल खिताब अपने नाम किया। मिश्रित युगल का फाइनल तो दो चीनी जोडिय़ों के बीच खेला गया जबकि दो चीनी जोडिय़ों को महिला और पुरुष युगल के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।