Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में ये होगी भारत के ग्रुप की तीसरी टीम 

खेल डेस्क। एशिया कप के लिए भारत के ग्रुप की तीसरी टीम का फैसला हो गया है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम हांगकांग होगी।

हांगकांग ने गुरुवार को एशिया कप क्वालीफायर-2018 के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को शिकस्त देकर एशिया कप में अपनी जगह पक्की की है। वर्षा बाधित मैच में हांगकांग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को दो विकेट से हराकर ये मुकाम हासिल किया है।

5th Test, India v England: पृथ्वी शॉ को करना होगा इंतजार, इस युवा खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू मैच खेलने का मौका

मैन आफ द मैच एजाज खान की कातिलाना गेंदबाजी के सामने संयुक्त अरब अमीरात टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में नौ विकेट पर केवल 176 रन ही बना सकी। एजाज खान ने 28 रन देकर यूएई के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। यूएई की ओर से सलामी बल्लेबाज अशफाक अहमद ने सबसे ज्यादा (79) रन बनाए।

अजिंक्य रहाणे ने टीम के बल्लेबजों को ठहराया इस बात के लिए जिम्मेदार

अशफाक ने 51 गेंदों की तेजतर्रार पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाए। वहीं शैमन अनवर ने 22, मोहम्मद उस्मान और अदनान मुफ्ती ने 16-16 रन का बनाए।

इसके जवाब में हांगकांग ने तीन गेंदे शेष रहते 23.3 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। हांगकांग की जीत में नजाकत खान ने 38, सी कार्टर ने 33, एहसान खान ने 29 और कप्तान अंशुमन रथ ने 28 रन का योगदान दिया।

EngvInd : विश्व की नंबर वन टीम भारत आज सम्मान बचाने उतरेगी मैदान में, हो सकता है ये बदलाव

संयुक्त अरब अमीरात की ओर से मोहम्मद नवीद ने दो विकेट हासिल किए जबकि अमीर हयात, अहमद रजा, रोहन मुस्तफा और शैमन अनवर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

कोहली और शास्त्री के रवैए से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, मिल रहे है बगावत के संकेत!

एशिया कप में हांगकांग अब अपना पहला मैच 16 सितम्बर को पाकिस्तान से खेलेगी जबकि वह 18 सितम्बर को भारत से मुकाबला करेगी। इसके अगले दिन भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।