Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैरेबियन प्रीमियर लीग- बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स की एक और हार, गुयाना अमेजन ने जीत के साथ अंक तालिका में पहुंचा नंबर एक पर

कैरेबियन प्रीमियर लीग में इन दिनों स्टार टी-20 खिलाड़ियों का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे कैरेबियन प्रीमियर लीग का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है ये लीग बहुत ही दिलचस्प होता जा रहा है। इसी तरह से शुक्रवार को बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने बारबाडोस को हराकर अंक तालिका में पहुंचा नंबर एक पर

विश्व के कुछ सितारों से भरी बारबाडोस ट्रिनडेंट्स की टीम को इस मैच में भी नहीं टिक सकी और गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने एक करारी शिकस्त दी। अमेजन वॉरियर्स ने इस मैच को 20 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से अपने नाम कर फिर से अंक तालिक में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया।

स्मिथ और पूरन की पारियों के दम पर बारबाडोस ने बनाए 165 रन

कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण का शुक्रवार को 22वां मैच बारबाडोस ट्रिनडेंट्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में अमेजन वॉरियर्स के कप्तान रियाद इमरित ने टॉस जीतकर बारबाडोस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन बारबाडोस की शुरुआत बहुत खराब रही और 39 पर तीन विकेट खो दिए।

इसके बाद स्टीवन स्मिथ ने पहले शाई होप के साथ 50 और फिर उसके बाद निकोलस पूरन के साथ 71 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्टीवन स्मिथ ने 40 और निकोलस पूरन ने 46 रन की पारी खेली।

रोंकी की तूफानी पारी से अमेजन वॉरियर्स की आसान जीत

166 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। अमेजन वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंकी और वॉल्टन ने धमाकेदार शुरुआत देते हुए केवल 55 गेंदों में 96 रन जोड़कर जीत की नींव रख दी।

वॉल्टन के 43 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए फॉर्म में चल रहे हेटमायर ने भी आक्रमण जारी रखा और रोंकी के साथ 50 रन जोड़कर जीत को औपचारिक बना दिया। आखिर में ल्यूक रोंकी की 40 गेंदो पर 67 रनों की पारी की मदद से गुयाना ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

 

The post कैरेबियन प्रीमियर लीग- बारबाडोस ट्रिन्डेंट्स की एक और हार, गुयाना अमेजन ने जीत के साथ अंक तालिका में पहुंचा नंबर एक पर appeared first on SportzWiki Hindi.