एशिया क्रिकेट कप के शुरू होने में अब तो गिनती के दिन ही रह गए हैं। एशिया कप में वैसे तो एशिया की सर्वश्रेष्ठ 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लेकिन इन सब के बीच तो हर किसी की नजरें विश्व क्रिकेट की सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी टीम भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली जंग पर है।
भारत और पाकिस्तान के बीच जब 19 सितंबर को इस एशिया कप में मुकाबला होगा तो पूरे क्रिकेट जगत की नजरें ठहरने वाली हैं।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर खास बातें
तो हर कोई भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। तो आज हम आपको इस साल के इस सबसे बड़े और हाई वॉल्टेज मुकाबलें को लेकर बताते हैं वो जानकारी जो हर फैंस जानना चाहता है।

इस दिन और इस मैदान में खेला जाएगा मैच
एशिया कप का आगाज 15 सितंबर से होने जा रहा है जो 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे खास मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार शाम को 5 बजे से शुरू होगा। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल मैदान में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें लगी हुई हैं।

भारत के क्रिकेट प्रेमी इन चैनलों पर ले सकते हैं मैच का लुत्फ
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस जबरदस्त उत्साह में हैं। ऐसे में टीवी पर देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को बता दें कि इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी नेशनल पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 एच डी और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग होगी। तो साथ ही डिजिटल एप हॉट स्टार पर भी मैच का मजा लिया जा सकता है।

इस तरह से भारत की 16 सदस्यीय टीम
रोहित शर्मा(कप्तान), शिखर धवन( उप कप्तान), महेन्द्र सिंह धोनी( विकेटकीपर), केएल राहुल, मनीष पांडे, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक,केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल

पाकिस्तान की टीम में इन 16 खिलाड़ियों को मिली है जगह
सरफराज अहमद (कप्तान- विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद आमिर, हसन अली, जुनैद खान, शान मसूद, हैरिस सोहेल, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान, और शाहिन शाह अफरीदी

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप – यहाँ फ्री लाइव देख सकते हैं भारत-पाक मैच, जाने कब और कहाँ खेला जायेगा ये मैच appeared first on SportzWiki Hindi.