Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दलीप ट्रॉफी (फाइनल) : इंडिया रेड पर पारी की हार का खतरा

Duleep Trophy (Final): India Red Risk of Inning

डिंडिगुल (तमिलनाडु), 6 सितम्बर: स्वप्निल सिंह (58/5) और धवल कुलकर्णी तथा दीपक हुड्डा के दो-दो विकेटों की बदौलत इंडिया ब्लू ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन गुरुवार को इंडिया रेड को उसकी पहली पारी में 182 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। इंडिया रेड ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 231 रन बनाने हैं जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। इंडिया ब्लू ने पहली पारी में 541 रन बनाए थे।

दिन का खेल समाप्त होने तक इशान किशन 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 और रितिक चटर्जी 14 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कप्तान अभिनव मुकुंद ने 55 गेंदों पर नौ चौकों के दम पर 46, बावंका संदीप ने 22, संजय रामवास्वामी ने 11 रन बनाए जबकि सिद्धेश लाड खाता खोले बिना आउट हुए।

इंडिया रेड की ओर से सौरभ कुमार 41 रन पर तीन विकेट और दीपक हुड्डा 26 रन पर दो विकेट हासिल कर चुके हैं।

इससे पहले, इंडिया रेड ने सुबह यहां एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर एक विकेट पर 27 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 69.1 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई।

इंडिया रेड के लिए बावंका संदीप ने 112 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 57 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 25, परवेज रसूल ने 22 और रितिक चटर्जी ने 19 रन का योगदान दिया।

The post दलीप ट्रॉफी (फाइनल) : इंडिया रेड पर पारी की हार का खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.