Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

…तो इस कमी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे हैं लोकेश राहुल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस सीरीज में बल्ले से पूरी तरफ फ्लॉप रहे हैं। उनकी फील्डिंग जरुर शानदार रही है, लेकिन टीम में उनकी मुख्य भूमिका सलामी बल्लेबाजी की है। उन्हें लगातार इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को खेलने में परेशानी हुई है। इस सीरीज में उन्होंने अभी तक 9 पारियों में 16.67 की औसत से सिर्फ 150 रन बनाये हैं।

सीरीज में ऐसे आउट हुए हैं राहुल

अभी तक इस सीरीज में खेली 9 पारियों में राहुल हर पारी में आउट हुए हैं। इसमें वह 4 बार बोल्ड, 3 बार एलबीडबल्यू और 2 बार विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए हैं। सभी मौकों पर तेज गेंदबाजों ने ही उनका शिकार किया है।

उनके करियर की बात करें तो राहुल 12 बार बोल्ड, 10 बार विकेटकीपर कैच और 6 बार एलबीडब्ल्यू हो चुके हैं।

अंदर आती गेंद पर होते हैं परेशान

राहुल लगातार अंदर आती गेंदों पर असहज महसूस करते हैं। यही वजह है कि इस सीरीज में 4 बार बोल्ड और 3 बार एलबीडबल्यू हो चुके हैं। ओवल टेस्ट की पहली पारी में भी वह सैम करन की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए।

इंग्लैंड दौरे पर राहुल एक बार भी स्लिप में आउट नहीं हुए हैं जबकि अन्य बल्लेबाज लगातार स्लिप में कैच देकर पवेलियन गए हैं। इसका मतलब साफ़ है कि उन्हें बाहर जाती गेंदों को खेलने में कोई परेशानी नहीं है।

टेक्निक में करना होगा सुधार

केएल राहुल को अगर लंबे समय तक भारतीय टीम में बने रहना है तो उन्हें अपने टेक्निक ने सुधार की जरूरत है। भारतीय पिचों पर गेंद ज्यादा स्विंग नहीं होती और राहुल यहाँ आसानी से रन बना लेते हैं। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका और अब इंग्लैंड में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

इस इन दोनों सीरीज को मिलाकर अभी तक खेले 13 पारियों में उनका सबसे बड़ा स्कोर 37 रन रहा है। उन्हें अगर भारतीय टीम में टिके रहना है तो अपने तकनीक ने बदलाव करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है।

The post …तो इस कमी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे हैं लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.