भारत ने कल एशिया कप के मुकाबले में बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया। इस जीत में टीम के गेंदबाजों के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने अहम योगदान दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने मैदान पर शानदार कप्तानी भी की और महेंद्र सिंह धोनी ने बखूबी उनका साथ निभाया। इसी बीच ट्विटर पर रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कप्तानी को लेकर बहस देखने को मिली।
मैच के दौरान हुई घटना

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किये गए रविन्द्र जडेजा जब अपना पहला ओवर लेकर आए तो शाकिब अल हसन ने उन्हें 2 चौके जड़ दिए। इसके बाद कप्तान रोहित ने धोनी के कहने पर स्लिप में खड़े शिखर धवन को स्क्वायर लेग पर भेज दिया और अगली ही गेंद पर शाकिब ने धवन को कैच थमा दिया। इसके बाद ट्विटर पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ गई।
मुंबई इंडियन ने रोहित को दिया क्रेडिट
शाकिब के आउट होने के बाद मुबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें रोहित की कप्तानी की तारीफ की गई। मुंबई इंडियंस ने लिखा कि रोहित शर्मा ने धवन को स्क्वायर लेग पर भेजा और अगली ही गेंद पर शाकिब वहां कैच आउट हो गए।
GONE!
Smart captaincy from Rohit Sharma who moves Dhawan to square leg citing Shakib’s intentions. Jadeja sticks to his plan and forces Shakib to sweep, who holes out to Dhawan. Brilliant from India!
– 42/3 (9.4)#CricketMeriJaan #INDvBAN
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 21, 2018
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया जबाव
मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्वीट किये जाने के करीब 2 घंटे बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एक ट्वीट किया। उस ट्वीट के जरिये उन्होंने बनाया कि कैसे धोनी के कहने पर रोहित शर्मा ने फील्डिंग में बदलाव किया और शाकिब अल हसन आउट हुए।
Reading batsman’s brain from behind the stumps! Thala Mastermind! #WhistlePodu #INDvBAN
pic.twitter.com/2eK1ZBsKNf
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2018
The post मुंबई इडियंस ने रोहित शर्मा को शाकिब अल हसन के विकेट का श्रेय देते हुए बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान तो चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.
– 42/3 (9.4)