भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इशांत 2 सितंबर यानि आज 30 वर्ष के हो गए. इस दौरान इशांत को हर तरफ से जन्मदिन की बधाइयाँ मिल रही हैं. इसी बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने भी इशांत को एक अलग अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी.
जानते नहीं मैं कौन हूं’ कहते हुए युवराज ने दी बधाई
युवराज सिंह ने अपने साथी खिलाड़ी इशांत शर्मा को बर्थडे विश करते हुए लिखा ”प्रिय लंबू यह दिन बार-बार आए. भगवान् आशीर्वाद बनाए रखें. टेस्ट में अच्छा कर रहे हो. आल द बेस्ट.जानते नहीं कि मैं कौन हूं.”
Dear Lambu many happy returns of the day god bless ! Great going in the tests all the best cause don’t you know who I am
@ImIshant
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) September 2, 2018
इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी एक अलग तरह से इशांत को जन्मदिन की मुबारक दी. सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा इशांत पेड़ से नारियल निकालते-निकालते लंबू बन गया. सिर्फ यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि तुम्हारा जन्मदिन वर्डकोकोनट डे पर मनाने के लिए सबसे उपयुक्त है.
इशांत ने साल 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उनका क्रिकेट करियर उतार चढ़ाव भरा रहा. फ़िलहाल वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.

मौजूदा समय में साउथहैम्पटन में खेले जा रहे मैच में इशांत ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. वह टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. जबकि कपिल देव और ज़हीर खान के बाद तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं. कपिल देव ने टेस्ट में 434 विकेट लिए हैं जबकि ज़हीर के नाम 311 विकेट दर्ज हैं.
इसके साथ ही इशांत ने एक और रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने इंग्लैंड टीम के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट भी पूरे किए. ऐसे करने वाले वह 7वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
The post युवराज सिंह ने इशांत शर्मा को कुछ ऐसे दी बधाई कि सचिन का मजाकियां विश भी पड़ गया फीका appeared first on SportzWiki Hindi.
