Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस क्रिकेटर ने की शास्त्री को कोच पद से हटाने की मांग

खेल डेस्क। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की आलोचना हो रही है।

क्रिकेट प्रशंसकों और कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने तो टीम इंडिया की हार के लिए कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी भारत की इस शर्मनाक हार के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराया है।

अब इस टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट खेलेंगे पुजारा और जडेजा

उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि रवि शास्त्री को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम के कोच पद से हटा देना चाहिए। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने पूर्व क्रिकेटरों द्वारा रवि शास्त्री को भारतीय टीम के कोच पद से हटाने जाने पर अपनी सहमत जताते हुए कहा कि रवि शास्त्री को कंगारू देश के दौरे से पहले हटा देना चाहिए।

197वें मैच में खेली मिताली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री बहुत ही अच्छे कमेंटेटर हैं और उन्हें ऐसा ही करने देना चाहिए। इन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था, क्योंकि टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों टीमें बराबरी की थीं। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम मेजबान टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम नहीं है।

एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

चेतन चौहान ने रवि शास्त्री के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कोहली की कप्तानी वाली मौजूदा टीम को विदेशी दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम बताया था। चौहान ने इस बात से असहमति जताते हुए 1980 के दशक की भारतीय टीम को विश्व का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम बताया है।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग भी रवि शास्त्री को कोच के पद से हटाने की मांग कर चुके हैं।