भारतीय टीम ने रविवार को एशिया कप के सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में बर्थडे बॉय अम्बाती रायडू भी खेल रहे थे. 23 सितंबर 1985 को आंध्र प्रदेश में जन्मे रायडू कल 33 साल के हो गए. मैच के बाद भारतीय टीम ने अम्बाती रायडू का अपने ही अंदाज़ में बर्थडे सेलिब्रेट किया.
अम्बाती रायडू इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. एशिया कप से पहले उनका चयन इंग्लैंड दौरे पर भी हुआ था. मगर यो यो टेस्ट पास न कर पाने की वजह से रायडू टीम से बाहर हो गए थे. एशिया कप में वह टीम में वापसी करने में कामयाब रहे. अभी तक 4 मैचों में वह 58 की औसत 116 रन बना चुके हैं.
टीम इंडिया ने सेलिब्रेट किया रायडू का बर्थडे
किसी भी खिलाड़ी का जन्मदिन हो टीम इंडिया अपने ही अंदाज़ में बर्थडे सेलिब्रेट करती है. हम सभी देखते आए हैं कि केक कटने के बाद बर्थडे बॉय पर किस तरह साथी खिलाड़ी केक लगाते हैं. कुछ ऐसा ही अम्बाती रायडू के साथ भी हुआ.

महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, चहल और केएल राहुल के अलावा साथी खिलाड़ियों ने जमकर रायडू के जन्मदिन को एन्जॉय किया. तस्वीर में धोनी, कुलदीप, चहल रायडू पर केक लगाते हुए देखे जा सकते हैं.

अम्बाती रायडू अपने जन्मदिन के दिन पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में ये दूसरी जीत है. इससे पहले ग्रुप स्टेज के एक मुकाबले में भी भारत ने अपने चिरप्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त दी थी.
भारततीय टीम अपना आखिरी सुपर 4 मैच खेलने अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी. अफगानिस्तान को भारत हल्के में नहीं लेना चाहेगा. अफगानिस्तान ने अभी तक एशिया कप में शानदार खेल दिखाया है. उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ हार ज़रूर मिली मगर ये हार बेहद कम अंतर से रही. इसलिए भारत अफगनिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगा.
The post पाक के खिलाफ बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया ने मनाया अम्बाती रायडू का जन्मदिन, सभी की उम्मीदों से परे धोनी ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.