इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में अब एक बहुत ही बड़ा छेद होने जा रहा है। जब उनके क्रिकेट इतिहास के सबसे दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ अगला टेस्ट मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। एलिस्टर कुक इंग्लैंड के लिए बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं ऐसे में उनका जाना टीम के लिए एक बहुत बड़े खालीपन से कम नहीं है।

इन इंग्लिश खिलाड़ियों में है एलिस्टर के कद तक पहुंचने का दमखम
भले ही एलिस्टर कुक फॉर्म में नहीं थे लेकिन जिस तरह के वो बल्लेबाज रहे हैं। उनका स्थान किसी भी खिलाड़ी के लिए भरना इतना आसान नहीं है।
इंग्लैंड क्रिकेट में पिछले कुछ समय से कई युवा क्रिकेट प्रतिभा सामने आयी हैं जो ना सही एलिस्टर कुक के खालीपन को दूर कर सकते हैं लेकिन कहीं ना कहीं इनकी जगह कुछ हद तक पूरा करने का माद्दा जरूर रखते हैं।
तो आपको दिखाते हैं वो पांच खिलाड़ी जो आने वाले समय में कुक की तरह बन सकते हैं।
जो रूट
इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान जो रूट इस समय विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में जगह बनाते हैं। जो रूट में जबरदस्त बल्लेबाजी कौशल है जिसके दम पर उन्होंने अब तक तो सबकुछ दिखाया है। रूट इंग्लैंड के लिए अब तक 73 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें वो 50.44 की औसत से 6154 रन बना चुके हैं। जो रूट में वो सब कुछ है, जिससे कि वो आने वाले समय में इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक जैसा कीर्तिमान कर सके।

ओली पोप
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ही युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ओली पोप ने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया। हालांकि उन्हें 2 टेस्ट के बाद ही बाहर कर दिया, लेकिन ओली पोप ने इंग्लैंड के घरेलु क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जिस तरह से वो बल्लेबाजी करते हैं उनमें लंबी रेस का घोड़ा होने की सारी काबिलियत हैं।
20 साल के ओली पोप ने 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 56.10 के दमदार औसत से 1066 रन बनाए जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शुमार हैं। इस प्रदर्शन को देखते हुए इनमें कुक जैसा खिलाड़ी बनने की क्षमता जरूर है।

हसीब हमीद
आपको इंग्लैंड टीम के द्वारा 2016 में किया गया भारत दौरा तो याद ही होगा। इस दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान एलिस्टर कुक के साथ एक नौजवान खिलाड़ी सलामी बल्लेबाजी करते नजर आया था जिसका नाम है हसीब हमीद… वैसे ये युवा खिलाड़ी उसी दौरे के बाद से चोट के कारण टीम से बाहर है, लेकिन जिस तरह से इन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान दिखाया उससे वो आने वाले समय में इंग्लैंड के सितारें हो सकते हैं। 21 साल के हसीब हमीद ने तीन टेस्ट मैचों में करीब 44 की औसत से 219 रन बनाए हैं। लेकिन इस बल्लेबाज में एलिस्टर कुक की तरह आगे खेलने की काबिलित दिख चुकी थी।

मार्क स्टोनमैन
इंग्लैंड की टीम के लिए सालों तक सलामी बल्लेबाजी कर रहे एलिस्टर कुक ने कुछ समय पहले युवा बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन के साथ अपनी ओपनिंग जोड़ी बनायी थी। हालांकि स्टोनमैन उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके जिसकी उन्हें उम्मीद थी, लेकिन इसके बाद भी इस खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें आने वाले समय में इंग्लैंड के प्रभावी सलामी बल्लेबाज माना जा सकता है।
स्टोनमैन ने अब तक 11 टेस्ट मैच खेले जिसमें 27.68 की औसत से 526 रन बनाए हैं। भले रिकॉर्ड प्रभावशाली ना हो लेकिन इस खिलाड़ी को कम प्रभावशाली नहीं माना जा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एलिस्टर कुक के संन्यास के बाद ये इंग्लिश खिलाड़ी कर सकते हैं उनके जगह की भरपाई appeared first on SportzWiki Hindi.