Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : बांग्लादेश के खिलाफ इन पांच खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे रोहित शर्मा !

Asia Cup: Today India will play against Hong Kong

शुक्रवार 21 सितंबर को भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच खेला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 का पहला मुकाबला खेला जाना हैं.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं, इसलिए कप्तान रोहित शर्मा को टीम की प्लेइंग इलेवन से पांच खिलाड़ियों को बाहर रखना होगा. आज हम आपकों उन पांच खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे, जिन्हें रोहित शर्मा टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं.

केएल राहुल 

kl rahul

केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा हैं. केएल राहुल को हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले सुपर-4 में भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता हैं.

मनीष पांडे 

मनीष पांडे को हांगकांग व पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा हैं.

भारत के पास मध्यक्रम में अम्बाती रायडू व केदार जाधव जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में मनीष पांडे को पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता हैं.

अक्षर पटेल 

अक्षर पटेल का तो प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना तय हैं. वह हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में नहीं खेले थे. अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ भी बैंच में बैठकर ही मैच देखना पड़ेगा. टीम में पहले से ही चहल और कुलदीप की स्टार जोड़ी होने के कारण अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पायेगा.

शार्दुल ठाकुर 

शार्दुल ठाकुर को भी बांग्लादेश की टीम के खिलाफ मौका मिलना बहुत मुश्किल हैं. हालाँकि, उन्हें हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन वह इस मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी और अब भी उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ जगह मिलना मुश्किल लग रहा हैं.

खलील अहमद 

खलील को हांगकांग के खिलाफ अपना डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन भारतीय टींम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के कारण उन्हें पकिस्तान के खिलाफ बाहर बैठना पड़ा था. बांग्लादेश के खिलाफ भी खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा हैं.

 

The post एशिया कप : बांग्लादेश के खिलाफ इन पांच खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे रोहित शर्मा ! appeared first on SportzWiki Hindi.