Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के लिए फाइनल में विभीषण का काम कर सकता हैं यह दिग्गज, रहना होगा इस भारतीय से टीम इंडिया को सावधान

भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में भारत जहाँ रिकॉर्ड 7वीं बार एशिया कप जीतने की कोशिश करेगा. वहीं बांग्लादेश इस मैच में जीत हासिल कर के इतिहास रचने की कोशिश करेगा. वहीं इन सब के बीच एक ऐसा खिलाड़ी भी है,जो दोनों के बीच खड़ा हुआ है. हम बात कर रहें है भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर  और वर्तमान में बांग्लादेश के स्पिन सलाहकार सुनील जोशी की.

बांग्लादेश की स्पिन जोड़ी के पीछे के मास्टर है जोशी

हाल में ही बांग्लादेश के घरेलू सरजमी पर काफी ज्यादा सफलता हासिल की है. इसी पीछे की वजह से उनकी गेंदबाज़ी रही है. जिसमे जोशी की भूमिका साफ़ तौर पर देखी जा सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार जीत हासिल करने के लिए जोशी ने जिस तरह से उन्होंने मेंहदी हसन का प्रयोग किया था वो यादगार बन गया था. उनकी फिरकी की वजह से ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

इसके अलावा भी उनकी देखरेख में शाकिब उल हसन, मेहँदी हसन जैसे स्पिनर्स आगे आए और लगातार अच्छा कर रहें है. ऐसे में उनका बांग्लादेश की टीम में होना काफी खतरनाक हो सकता हैं.

जोशी भारत के लिए भी खेल चुके है. इसके अलावा वो भारतीय स्पिन को बेहतर तरह से समझते भी है. ऐसे में उनके होने से बांग्लादेश चहल, जडेजा और कुलदीप के खिलाफ काउंटर अटैक का प्लान बना सकता है और भारत को हैरान कर सकता है.

भारत पहले भी खा चूका इस तरह से मात 

भारत इससे पहले भी इस तरह से मात खा चूका है. महिला एशिया कप के फाइनल में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस हार से सब हैरान रह गए थे.जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इस जीत का श्रेय टीम की कोच अंजू जैन को दिया था. ऐसे में साफ़ एक बार से बांग्लादेश एक भारतीय की मदद से भारत को हराने की कोशिश करेंगे.

The post भारत के लिए फाइनल में विभीषण का काम कर सकता हैं यह दिग्गज, रहना होगा इस भारतीय से टीम इंडिया को सावधान appeared first on SportzWiki Hindi.