Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: धमाकेदार वापसी के साथ सोशल मीडिया पर छाए मलिंगा, सर जडेजा ने कही ये बात

एशिया कप की आज शुरुआत हो गई है. पहला मैच आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया. आज के मैच से मलिंगा ने एक बार फिर से वन डे क्रिकेट में वापसी की. टॉस आज बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.

मलिंगा ने की यादगार वापसी 

वन डे क्रिकेट में वापसी कर रहे मलिंगा ने आज यादगार वापसी की. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने लिट्टन दास और शाकिब अल हसन को आउट किया. इसके बाद रहीम और मिथुन ने टीम को संभाला.दोनों ने 123 रन की साझेदारी की. इसके बाद एक बार फिर से मलिंगा का जादू देखने को मिला.

उन्होंने वापसी करते हुए दो विकेट हासिल किये. इसके अलावा अपीला ने भी एक विकेट हासिल किया.बांग्लादेश के लिए रहीम ने शानदार शतक लगाया. उनकी इस पारी की वजह से बांग्लादेश ने 261 रन बनाए. वही उनक अलावा मिथुन ने भी 63 रन की  पारी खेली. रहीम ने 144 रन बनाए.

जानिए किसने क्या कहा

 

The post किसने क्या कहा: धमाकेदार वापसी के साथ सोशल मीडिया पर छाए मलिंगा, सर जडेजा ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.