मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ का चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ होनी वाली टेस्ट सीरीज के लिए हो गया है. इसके अलावा उनका घरेलू क्रिकेट में भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. ऐसे में उन्होंने टीम में चयन होने के बाद इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़पेपर से बात की और रवि शास्त्री और टीम को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे विराट कोहली ने उनकी मदद की थी.
विराट कोहली ने भी दी थी सलाह

विराट कोहली से सलाह को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“इंग्लैंड में गेंद हमेशा से ही स्विंग होता है, तो आप को थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ता है. उनके गेंदबाजों को पता होता है कि किस बल्लेबाज़ को कहां पर और कैसे गेंदबाज़ी करनी है. वहीं जब मैंने उनसे पूछा कि वो अपनी फॉर्म को कैसे बराबर रख पाते हैं, तो उन्होंने मुझे से कहा कि वो हमेशा से ही टीम को पहले रखते है और उसके बाद खुद को. फिर रन बनाने की भूख अपने आप आ ही जाती है.”
मुझे मेरे फैन्स से काफी ज्यादा मोटिवेशन मिलता है:

अपने फेम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“जब मैंने पहली बार 546 रन बनाए थे, तब मुझे पूरे देश में लोग जानने लगे थे. जिसके बाद सब बदल गई. मुझे आज भी याद है एक बार मैं इकॉनमी क्लास में सफर कर रहा था, इस दौरान वहां पर एयरवेज के मैनेजर ने मुझे पहचान लिया और मेरे पास आ कर मुझे बिजनेस क्लास में जाने को कहा. तब कुछ लोग थे जो मुझे जानते थे और मेरे फैन था. एक बार ऐसे ही मेरे सामने एक फैन आ गया और मेरे सामने ही रोने लगा, मैंने जब उससे पूछा तो पता चला कि वो मेरा बहुत बड़ा फैन है. इस तरह की जब चीज़े होती है तो आप खुद ही अच्छा करना चाहते हो.”
The post पृथ्वी शॉ ने बताई इंग्लैंड दौरे पर टीम से जुड़ने के बाद अगले ही दिन विराट कोहली ने दिया था ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.